फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बन माजक, दिन भर लोग वाहनों से भर रहे फर्राटा

विज्ञापन
रेलवे रोड पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में कोरोना वायरस लॉकडाउन की स्थिति देखने निकले एसपी को जगह-जगह लोगों का जमावाड़ा लगा मिला। कहीं भी सोशल डिसटेंसिंग का लोग पालन करते नहीं मिले। सवारी लेकर आए ई-रिक्शा को एसपी ने सीज करवा दिया और चालक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा शहर का जायजा लेने के लिए निकले। वह फतेहगढ़ में मिलेट्री चौराहे पर पहुंचे। पास में कई दुकानों व डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर लोगों की भीड़ लगी होने पर वायरलैस से कार्रवाई करने के आदेश दिए। नेकपुर कलां के पास दरोगा व सिपाहियों के बैठा देखा और बाइक सवार लोग आसानी से आ जा रहे थे। इस पर एसपी ने दरोगा को फटकार लगाई। आवास विकास तिराहे के पास लैब में लोगों का जमावड़ा लगा था।
एसपी के पीआरओ रामबाबू ने लैब कर्मचारियों को गोला बनवाकर सोशल डिसटेंसिंग का पालन कराने की हिदायत दी। बाहर पंक्चर की दुकान पर लोगों को देखकर चौकी इंचार्ज विशेष कुमार की क्लास लगाई। यहां से एसपी रेलवे स्टेशन के पास पंजाब बैंक के एटीएम के केबिन में भीड़ देखकर रुक गए। एटीएम केबिन के अंदर दस लोग घुसे थे। उनको बाहर निकलवाकर गार्ड को फटकार लगाई। ई-रिक्शा पर आई मां-बेटियों को घर में रहने की सलाह दी। ई-रिक्शा को सीज करने व चालक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। चौक पर दवाई की दुकानों पर भीड़ देखकर दरोगा सुनील यादव को बैठने की जगह दो सौ मीटर के एरिया में भ्रमण करने के आदेश दिए। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि नगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें