फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंजीगंज: किराना की आड़ में अन्य दुकानें खुलने से होती है भीड़

विज्ञापन
लिंजीगंज बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज में रोजाना होने वाली भीड़ की असली वजह किराना के बजाय अन्य दुकानें खुलना है। दुकानदारों की नाखुशी से बचने को पुलिस दुकानें खुलने से नहीं रोक पा रही है। पुलिस ने बुधवार को नौ बजे ही बाजारों में प्रवेश बंद कर दिया। लोगों को चौकी इंचार्जों ने लाठियां फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के वक्त जरूरतमंदों को राशन के सामान की किल्लत न हो, इसलिए किराना की थोक दुकानें सुबह आठ से 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। बुधवार को किराना की आड़ में लोहा, जनरल स्टोर, चना-लाई आदि की दुकानें खुलीं। खरीदार भी सुबह सात बजे से ही पहुंच गए। घुमना चौकी इंचार्ज शिवशंकर प्रसाद तिवारी और कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने लाठियां फटकार खरीदारों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें