फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर खाते से पांच लाख लोन करा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीसीपी व इंस्पेक्टर साइबर क्राइम मुंबई बताकर युवक के खाते से पांच लाख का लोन लेकर दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी आशुतोष कुमार ने एसपी विकास कुमार के आदेश पर दिलीप सावंत व मिलिंद भारम्बे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें बताया कि 19 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि जो कोरियर किया था वह सही स्थान पर नहीं पहुंचा है।
कस्टमर केयर के नंबर पर बात कर लो। आशुतोष ने कोई कोरियर नहीं भेजा था। उसके बाद भी उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर बात की। उधर से बताया गया कि भेजे गए कोरियर में मादक पदार्थ था। उसको विभाग ने सीज कर दिया है। उसने इंस्पेक्टर व डीसीपी के आई कार्ड उसके नंबर पर शेयर किए। इसके बाद खाता व आधार कार्ड नंबर ले लिया। इन लोगों ने बताया कि खाते की जांच के लिए कुछ रुपये का लेन-देन किया जाएगा। इसके बाद धोखाधड़ी कर खाते से पांच लाख का लोन करवाकर अपने नंबर पर ट्रांसफर करवा लिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें