फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित वृद्ध को मृत दिखाने वाले सचिव पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जीवित वृद्ध को मृत दिखाकर पेंशन निरस्त कराने वाले सचिव पर कार्रवाई के आदेश डीएम ने दिए हैं। साथ ही उन्होंने डीडीओ से सचिव पर की गई कार्रवाई की आठ अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी गयादीन को सचिव ने कागजों में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन निरस्त करा दी थी। गयादीन ने जिलाधिकारी के सामने पहुंचकर जीवित होने का प्रमाण दिया और सचिव की ओर से गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जांच कराई।
जांच अधिकारी ने 26 सितंबर को डीएम को दी आख्या में बताया कि सचिव ने गयादीन के मृत होने रिपोर्ट दी थी। इसी आधार पर पेंशन बंद की गई है।
इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला विकास अधिकारी को सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें