राजेपुर ब्लाक राजेपुर में बैठक में बोलते विधायक सुशील शाक्य व उनके पास बैठे ब्लाक प्रमुख पल्लव स?
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। ब्लाक कार्यालय में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रधान व बीडीसी ने विकास कार्यों के 25 प्रस्ताव दिए।
ब्लाक प्रमुख ने सर्वाधिक जरूरत वाले स्थानों पर पहले काम कराने का भरोसा दिया।
ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी व प्रधानों से विकास कार्यों पर चर्चा हुई। राजेपुर के प्रधान प्रदीप गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमवीर ने माधुरी के घर से संजय सक्सेना के घर तक 150 मीटर नाला निर्माण, डबरी के प्रधान जगत राम वर्मा ने मगनलाल के घर से संपर्क मार्ग तक 120 मीटर नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया।
गांव भुड़िया भेड़ा के बीडीसी मित्रपाल ने हरिश्चंद्र के खेत से सुभाष जाटव के खेत तक 150 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य सहित कुल 25 प्रस्ताव दिए गए।
ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने कहा कि जहां समस्या ज्यादा है वहां प्राथमिकता से काम कराए जाएंगे। विधायक सुशील शाक्य ने प्रधानों व बीडीसी से कहा कि क्षेत्र पंचायत से एक गांव से दूसरे गांव के बीच का कार्य कराया जा सकता है।
इससे गांव के अंदर काम कराने का प्रस्ताव न दिया जाए। कुल 93 बीडीसी में से 61 मौजूद रहे। बीडीओ कौशल किशोर गुप्ता, एडीओ अजीत पाठक, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राकेश सिंह, यूसुफ पटेल आदि मौजूद रहे।