फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियापुर के मकान में शराब फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियापुर के मकान में शराब फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस और आबकारी विभाग ने हथियापुर(हाथीपुर) गांव में एक मकान से शराब फैक्टरी पकड़ी। मौके से शराब, केमिकल, हजारों ढक्कन और बोतलें बरामद कीं। फरार फैक्टरी संचालक चांदपुर का बताया जा रहा है।
राजेपुर थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने शनिवार को चांदपुर और कादरी गेट निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के हथियापुर गांव में शराब की अवैध फैक्टरी चलती है।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजय नारायण व आबकारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने गांव में एक बन रही कालोनी में छापा मारा। यहां एक मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस की सूचना पर एसडीएम सदर अनिल कुमार और सीओ सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने माल की जांच शुरू की।
मकान में 50 पेटी शराब, 16 केनों में बनी शराब और केमिकल, हजारों की संख्या में कई ब्रांड के स्टीकर, गिलास, बोतलें बरामद हुईं। मकान में जो केमिकल मिले हैं, उससे कई ब्रांड की शराब बनाई जाती थी। देर रात तक पुलिस और आबकारी विभाग की टीम बरामद माल की गिनती करती रही।
गैर जनपदों में होती थी सप्लाई
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जो ढक्कन दिखाई दे रहे हैं, वह लाल रंग के हैं। इस रंग के ढक्कन की शराब की बोतलें मैनपुरी सहित कई जिलों में बिकती है। जबकि फर्रुखाबाद में हरे रंग के ढक्कन लगी बोतल वाली शराब बिक रही है। इससे लग रहा है कि शराब फैक्टरी संचालक गैर जिलों में भी सप्लाई करता था।
विज्ञापन

फरार है चांदपुर का अवैध शराब माफिया
करीब 15 दिन पहले राजेपुर, शहर कोतवाली और मोहम्मदाबाद में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। शराब का कारोबारी चांदपुर का संजय बताया गया था। वह फरार चल रहा है। उसकी ही यह फैक्टरी बताई जा रही है।
‘अभी कार्रवाई चल रही है। फैक्टरी संचालक चांदपुर का संजय शाक्य बताया जा रहा है। मकान मालिक कायमगंज का ललित बताया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
-नितेश सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें