फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना पंजीकरण के चल रहे 14 ई-रिक्शा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पंजीकरण के चल रहे 14 ई-रिक्शा सीज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में बिना पंजीकरण के चल रहे 14 ई-रिक्शा पीटीओ ने सीज कर दिए। चेकिंग से बचने के लिए ई-रिक्शा चालक गलियों में घुसकर सवारियां लेकर निकलते रहे।
शहर व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के 200 से अधिक ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इनके कारण शहर में जगह-जगह जाम लगता है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने यातायात प्रभारी रजनेश व पीटीओ वीके आनंद के साथ बैठक कर जाम से निजात दिलाने के लिए दिशा निर्देश दिए और सुझाव भी मांगे थे। इस दौरान शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या की बात भी समाने आई। इन पर लगाम लगाने के लिए पीटीओ को चेकिंग करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीटीओ वीके आनंद ने लालगेट से लेकर टाउनहाल तक चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इसमें पीटीओ ने चीन के बने 14 ई-रिक्शा पकड़ लिए। किसी भी ई-रिक्शा का एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं था। इन ई-रिक्शा की एजेंसी भी बंद हो गई है। पीटीओ वीके आनंद बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बिना पंजीकरण के चल रहे ई-रिक्शा को सीज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें