अमृतपुर। वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एक घायल को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी मोहन (19) अपने चचेरे भाई शनि (22) के साथ गुरुवार शाम फर्रुखाबाद से सामान खरीदने लिए बाइक से जा रहा था। थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मोहन को परिजनों ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नोएडा में नौकरी करता था। वह अविवाहित है। घटना के समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
11 मई को बहन की शादी पर घर आया था। चचेरे भाई ऋतिक की भी पांच जून को शादी है, जिसके लिए बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। मां ममता देवी, भाई दीपक, कन्हैया, गोविंद, आशु, अमन, बहन नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा।