फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली लाइन सही करते समय लाइनमैन को लगा करंट, मौत

Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली आपूर्ति सही करते समय एक संविदा लाइनमैन को करंट लग गया। इससे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाने के गांव धर्मपुर पिडरिया निवासी मुन्ने सिंह (35) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन थे। वह शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे अल्हागंज फीडर में एक टिनशेड पर चढ़कर बिजली आपूर्ति सही कर रहे थे। अचानक उसे करंट लग गया। लोगों ने शटडाउन लेकर मुन्ने सिंह को हटाया। इसके बाद उन्हें सीएचसी और फिर देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई धीर सिंह ने बताया कि मां बिट्टो देवी, पत्नी शीतल देवी व बेटे सक्षम सिंह, विष्णु प्रताप, आयुष प्रताप और बेटी बिट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई साल से लाइनमैन की नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें