फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शहर में बढ़ा लाइनलॉस, पांच फीडरों की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग का राजस्व बढ़ाने के लिए आए मुख्य अभियंता ने शनिवार को समीक्षा की। 11 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं निजी नलकूप के लिए लाखों रुपये जमा करने वाले किसानों को स्टोर से ट्रांसफार्मर व अन्य सामग्री न मिलने की उन्होंने सुध भी नहीं ली। शहर में बढ़ रहे लाइनलॉस को देखते हुए उन्होंने पांच फीडरों की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह के कक्ष में सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि स्टोर से चार कंट्रोल पैनल गायब थे। नवनिर्मित जसमई उपकेंद्र के लिए 33केवी कंट्रोल पैनल की मांग की गई तो पता चला कि इसका गेटपास पहले ही कट चुका है। जबकि वहां तक कंट्रोल पैनल पहुंचा ही नहीं।
मुख्य अभियंता ने स्टाेर से जानकारी ली। पता चला कि अलग-अलग काम करने वाले दो ठेकेदारों के कंट्रोल पैनल एक ही ठेकेदार के नाम पर गेटपास काट दिए गए। यह कंट्रोल पैनल अक्तूबर 2025 में कानपुर की फर्म को दिए गए, जबकि गेटपास फर्रुखाबाद की फर्म के नाम कटे थे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने एसई कार्यालय में समीक्षा के दौरान शहर में अत्यधिक लाइनलॉस वाले फीडरों की संबंधित अवर अभियंता को जांच के आदेश दिए। कहा कि ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच करें। राजस्व वसूली कम मिलने पर 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बड़े बकायेदारों पर सख्ती से वसूली की जाए।
मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने बताया कि जसमई उपकेंद्र के लिए कंट्रोल पैनल की शीघ्र ही व्यवस्था की जा रही है। निजी नलकूप कनेक्शन के लिए किसानों की धनराशि जमा होने के बाद भी ट्रांसफार्मर व तार समय से न मिलने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें