फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: अधिकारियों की टीमों ने खाद व बीज की दुकानों पर मारा छापा, 5 दुकानों के लाइसेंस निलंबित,4 को नोटिस

Sun, 18 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में शासन के निर्देश पर अधिकारियों की तीन टीमों ने जनपद में खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा। दुकानें बंद मिलने पर पांच लाइसेंस निलंबित किए गए। जबकि बिक्री संबंधी अभिलेख अपूर्ण होने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


किसानों को निर्धारित मूल्य व गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों की तीन टीमें गठित कर जांच कराई। अधिकारियों के छापे की भनक लगते ही कई विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि कुल 38 दुकानों पर छापा मारकर 23 नमूने लिए गए। प्रयोगशाला की जांच में बीज के नमूने फेल होने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दुकानें बंद मिलने पर नवाबगंज में विजया खाद भंडार, अचरा रोड स्थित गुप्ता बीज भंडार, बाईपास स्थित काव्या कृषि सेवा केंद्र, कायमगंज में रेलवे रोड स्थित राजन बीज एजेंसी व कृष्णा ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं खाद-बीज बिक्री संबंधी अभिलेख अपूर्ण मिलने पर नवाबगंज में केएस बीज भंडार, हर्ष खाद एवं बीज भंडार के अलावा प्रतिज्ञा खाद भंडार उम्मरपुर व गुप्ता बीज भंडार मोहम्मदाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कार्यालय से प्रमाणित स्टॉक व बिक्री रजिस्टर दुकान पर रखना अनिवार्य है। सभी विक्रेता जिन कंपनियों के बीज बेच रहे हैं, उसके अधिकार का अपने लाइसेंस पर अंकन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें