फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट ने किराएदार को छत निर्माण से रोका

Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के किराएदार की ओर से कराए जा रहे निर्माण के विरोध में समाज के लोगों ने धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी। इसके बाद जैन समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शहर के जोगराज स्ट्रीट में जैन समाज का मंदिर है। उसके कुछ भाग में गायत्री मिश्रा किराएदार के रूप में रहती हैं। इनका जैन मंदिर के सरवराकार प्रवीण कुमार जैन से कोर्ट में वाद शुरू हो गया। इसी दौरान कोर्ट ने गायत्री मिश्रा को बेदखल न करने के आदेश जारी कर दिए थे। किराएदारी वाला हिस्सा काफी जर्जर होने की वजह से गायत्री मिश्रा ने छत का निर्माण शुरू कराया। इस पर जैन समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
शनिवार को छत डालने की सूचना पर जैन समाज के कई लोग पहुंचे। उन्होंने धरना शुरू कर दिया। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने आदेश जारी किया। जिसमें कहा कि किराएदार गायत्री मिश्रा द्वारा कराए जा रहे निर्माण के संबंध में 25 मई व 13 जून को किए गए आदेशों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

कहा कि वह अपने किराएदारी वाले भवन पर जीर्ण शीर्ष भवन की छत बदलने के संबंध में सक्षम न्यायालय के आदेश से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही काम शुरू कराएं। पुलिस ने आदेश लेकर काम को रुकवा दिया। इसके बाद जैन समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया गया। सरवराकार प्रवीण कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश मिल गया है। धरना समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें