फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सप्ताह में तीन दिन लाइसेंस बनने शुरू

Wed, 07 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-39 एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने वालों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में दो माह से लाइसेंस बनाने को लेकर खासी दिक्कतें चल रही थीं। अभी तक सप्ताह में दो दिन ही फोटो खींचे जाते थे, मगर अब एक दिन और बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन के 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्ति के बाद एआरटीओ कार्यालय में कई कार्य प्रभावित हो गए। सबसे बड़ी दिक्कत लाइसेंस बनवाने वाले युवाओं को हो रही थी। इसके बाद सप्ताह में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को लाइसेंस का काम शुरू किया गया। इस दौरान सिर्फ सौ स्लाट ही खोले जाते थे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सप्ताह में तीन दिन लाइसेंस बनवाने के लिए फोटो खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। बैरीफिकेशन और फोटो खिंचवाने के काउंटरों पर खासी भीड़ रही। इससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें