फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एलआईसी एजेंट ने फर्जी रसीद देकर पांच लोगों के तीन लाख हड़पे

Mon, 08 Sep 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एलआईसी एजेंट ने पांच लोगों को फर्जी रसीद देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी होने पर जब बीमा कराने वाले लोग एजेंट से रुपये मांगने पहुंचे तो उसने अभद्रता कर भगा दिया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



शहर से सटे गांव कुइयांबूट खैरबंद निवासी गिरजा मिश्रा ने एसपी से शिकायत की। इसमें कहा कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी का बीमा कराया था। इसकी 16 मार्च 2023 में पहली किस्त 2993 रुपये जमा हुई। इसके बाद वह एलआईसी एजेंट रुपये देकर किस्त जमा कराती रहीं। एजेंट उन्हें फर्जी रसीदें देता रहा। जब उन्होंने कार्यालय में चेक कराया तो 26937 रुपये एजेंट ने जमा ही नहीं किए और हड़प गया।
इसके अलावा गांव की ही लता देवी ने एक लाख 66 हजार 908 रुपये, गिरजा ने 23,408 रुपये व राजू मिश्र ने 24,496 रुपये सहित एलआईसी एजेंट द्वारा करीब तीन लाख रुपये हड़पने की शिकायत की गई है। यह भी कहा कि 30 अगस्त को जब वह लोग एजेंट से रुपये वापस मांगने गए तो आरोपी ने रुपये देने से मना करते हुए अभद्रता कर भगा दिया। सभी ने एसपी से एलआईसी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें