फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर का प्लास्टर गिरा, घायल

Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में स्थित वार्ड आया के कमरे की छत का लेंटर गिरने से  पुत्रवधु घायल हो गई। जिससे   आवासों में रहने वालों में भय व्याप्त है। सीएचसी के लैट्रिन का टैंक चोक हो जाने से कर्मचारियों के आवासों के बाहर पानी में बहती गंदगी से कर्मचारियों का जीना दूभर हो रहा है।  
विज्ञापन

सीएचसी के आवास में रह रहीं वार्ड आया सुमन मिश्रा के कमरे की छत का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। उस समय कमरे में पुत्रवधू  रुचि लेटी थी। प्लास्टर गिरने से वह घायल हो गई। घयल अवस्था में रुचि को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्लास्टर गिरने की सूचना से कालोनियों में रहने वाले लोग भी घबराए हुए है। वहीं सीएचसी के लैट्रिन का टैंक चोक हो जाने से पानी सड़क पर भर रहा है। इसमें तैरती गंदगी से कर्मचारियों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने कई बार अधीक्षक से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें