फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी जलाइए, बिजली बचाइए

Sun, 24 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली बचाओ अभियान के तहत महकमा उपभोक्ताओं को एलईडी बेंचेगा। शहरी और ग्रामीण खंड के उपभोक्ताओं के लिए पांच-पांच हजार एलईडी विभाग को मिली हैं। इन्हें डिवीजन कार्यालय में काउंटर लगाकर उपभोक्ताओें को बाजार से सस्ते दामों पर बेचा जाएगा। इसके लिए अवर अभियंता को नामित किया जाएगा। इसके बाद इनकी बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन


बिजली की खपत कम करने के लिए घरों में एलईडी का प्रयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। बाजार में एलईडी महंगी हैं। इससे उपभोक्ता इनका कम प्रयोग करते हैं। अधिक से अधिक उपभोक्ता इनका प्रयोग करें, इसके लिए बिजली विभाग एलईडी की बिक्री करेगा। उपभोक्ताओं को विभाग से बाजार से सस्ते दामों में एलईडी देगा। इसके लिए दस हजार एलईडी मिली हैं। इनमें से पांच हजार शहरी क्षेत्र और पांच हजार ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिक्री होंगी।

सहायक भंडारी प्रेम सिंह ने बताया कि स्टोर में दस हजार एलईडी बल्ब आए हैं। इनके उठान के लिए एक्सईएन अवर अभियंता को नामित करेंगे। इसके बाद इन्हें स्टोर से डिवीजन कार्यालय भेजा जाएगा। यहां से इनकी बिक्री होगी।
विज्ञापन


एसडीओ शैलेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल पूरा जमा है, उन उपभोक्ताओं में से प्रत्येक कनेक्शनधारी को पांच एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। इनकी कीमत 90 से 95 रुपये होगी। इसके फिक्स दाम स्टोर से उठान के बाद तय किए जाएंगे। इनकी बिक्री डिवीजन कार्यालय में काउंटर खोल कर उपभोक्ताओं को बिल दिखाने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें