फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6059 बच्चों का कुपोषण दूर

Sun, 24 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में 6059 बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर हो गए हैं। राज्य पोषण मिशन के तहत इन्हें आंगनबाड़ी केंद्राें पर दोहरी खुराक दी गई थी। वहीं, 1660 बच्चे अति कुपोषण से कुपोषण की श्रेणी में आ गए हैं।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत जिले के गांवों को अधिकारियों ने गोद लिया है। आंगनबाड़ी केेंद्रों पर पंजीकृत कुपोषण के शिकार इन बच्चों को दोहरी खुराक यानी 120 ग्राम पुष्टाहार दिया जा रहा था।

इससे अक्तूबर से दिसंबर तक 6059 बच्चे कु पोषण की श्रेणी से सामान्य स्थिति में आ गए हैं। अतिकुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार देने के साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र के साथ ही सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया गया था। इससे इनकी स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट
कुपोषण के शिकार बच्चों को दोहरा पुष्टाहार दिया जाता है। अतिकुपोषित में से गंभीर स्थिति वाले 250 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। बाकी का सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया गया। इससे सुधार हुआ है। - अजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें