फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रदर्शन पर अड़े नेता नजरबंद, सपा ने चकमा देकर की नारेबाजी

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। केंद्रीय गृहमंत्री के डॉ भीमराव आंबेडकर पर बयान के बाद धरना प्रदर्शन पर अड़ी कांग्रेस और सपा के नेताओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नेताओं को उनके प्रतिष्ठानों व आवासों में ही नजरबंद किया गया। हालांकि सपा ने पुलिस को चकमा देकर सिरमौरा बांगर अंबेडकर प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी की भनक लगते ही थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार समेत भारी पुलिस बल ने सपा जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव एवं कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शाक्य को आवास पर नजरबंद कर दिया।
नवरंग सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध भी नहीं करने दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर सपा उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, अमित कठेरिया ने कई कार्यकर्ताओं के साथ सिरमौरा बांगर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव को गेस्ट हाउस में नजर बंद कर लिया
-

सपा कलक्ट्रेट में कल देगी ज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि देश के गृहमंत्री की ओर से संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी नेता, अनुशांगिक संगठन के पदाधिकारी हर हाल में शामिल होंगे। बाबा साहब का अपमान सपा किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें