फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने काम बंद कराया

Tue, 31 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
highcourt
विज्ञापन
 वकील के खिलाफ दरोगा की पिटाई का मामला दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ताओें में तनातनी की स्थिति रही। एक पक्ष काम करने पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष विरोध प्रदर्शन करता रहा।
विज्ञापन

हड़ताल के पक्षधर वकीलों ने पूरे कचहरी परिसर में घूम -घूम कर अदालतों में काम बंद कराया।

हड़ताल कर रहे वकीलों ने बार एसोसिएशन सभागार में बैठक कर वकीलों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट में एफआर लगाने और दरोगा का तबादला करने मांग की है।
कचहरी में वकीलों का एक गुट हड़ताल पर है तो दूसरा गुट हड़ताल के विरोध में है। इसको लेकर कचहरी में गुटबाजी चल रही है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बनाई गई संयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के नेतृत्व में अदालतों में घूम घूम कर काम बंद कराया।

इसके बाद एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। इसमें  समिति अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों से अभद्रता करने वाले दरोगा का तबादला किया जाए। वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके लिए 1 जून को 11 बजे सभागार में वकीलों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सुदेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह चौहान, नरेश चंद्र यादव, राजीव वाजपेई, अखिलेश शुक्ला, मनोज पटेल, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र यादव, श्याम कटियार, आदर्श कुमार, सुधांशु राय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें