फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का तहसीलदार के कोर्ट के बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में बैठक करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने बैठक कर कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय किया। कहा कि तहसीलदार जायज कार्यों को भी नहीं कर रहे हैं। इससे वादकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने वकीलों के साथ आपातकालीन बैठक की। उन्होंने कहा कि साथियों ने बताया कि तहसीलदार जायज कार्यों को भी नहीं कर रहे हैं। इससे दूरदराज से आने वाले वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कार्यप्रणाली सही नहीं है।
कहा कि तहसीलदार दाखिल खारिज की पत्रावली कई महीनों तक रोके रहते हैं। वरासत भी समय से दर्ज नहीं की जाती। तहसीलदार के इस रवैये से नाराज वकीलों ने तहसीलदार के न्यायालय का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार कर दिया। वकीलों में तहसीलदार के काम के प्रति रोष है। उन्होंने राजस्व परिषद व राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

बैठक में वकील प्रवीण चंद्र सक्सेना, कमलेश पांडे, योगेंद्र शुक्ला, देवप्रकाश अवस्थी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, प्रभाकर त्रिवेदी रामनरेश मिश्रा, आदित्य पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विनोद कनौजिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें