फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धीमरनगला में लाठी-डंडे चलने के साथ कई राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। गांव धीमरनगला में भट्ठे पर मजदूरों को ले जाने को लेकर दो पक्षों में मंगलवार सुबह लाठी-डंडे चलने के साथ कई राउंड फायरिंग हो गई। गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांव से दो युवकों को उठाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धीमरनगला निवासी भूरे कश्यप व पड़ोसी ओमकार भट्ठों पर मजदूरों को ले जाकर काम कराते हैं। भूरे ने गांव के कुछ मजदूरों को एडवांस में रुपये दे दिए थे। उन्हीं मजदूरों को ओमकार भट्ठे पर ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर भूरे व ओमकार में सोमवार शाम को विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने मामला रफादफा करा दिया था।
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे फिर दोनों पक्ष इसी बात को लेकर लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने के साथ कई राउंड तमंचों से फायरिंग भी हुई। पुलिस ने छानबीन की। गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस गांव से दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई। सीओ अजय वर्मा ने जांच में फायरिंग की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें