फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गांव सिंधौली मेंं जमीन के विवाद को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। दंपती समेत चार लोगों के चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी राहुल कुमार ने तहरीर दी कि परिवार के ज्ञानचंद्र से उसका जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ज्ञानचंद्र उसके घर की दीवार पर लघुशंका करने लगा। विरोध करने पर वह व उसके परिजन गाली-गलौज करने लगे।
मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई पत्नी स्वाति के साथ भी मारपीट कर दी। ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, दूसरे पक्ष से ज्ञानचंद्र ने रामवीर, राहुल, लक्ष्मण व रिंकी के खिलाफ तहरीर दी कि शाम करीब 4:30 बजे इन लोगों ने उसकी नींव की ईंट उखाड़ दी।
विज्ञापन

पत्नी सत्यवती व पुत्रवधू सुखदेवी ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीण को पीटने में चार पर एनसीआर दर्ज
कमालगंज। थाना क्षेत्र के धारा नगला निवासी असनोज ने गांव के चंद्रशेखर, प्रियांशु, मलिखान व सचिन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। कहा कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी यह लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इससे उसके चोट आई है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें