फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले सर्वाधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता के बावजूद कम संख्या में फरियादी पहुंचे। 41 प्रार्थना पत्रों में तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित आए।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लॉक के गांव पखना के जितेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां के अशोक कुमार ने कहा कि बिजली मीटर लगवाए जाने के लिए चार माह पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं किया गया। गांव बुढ़नामऊ निवासी छेदीलाल ने शिकायत की कि उनकी एक बीघा जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा किए हैं। लेखपाल पैमाइश भी कर चुके हैं, लेकिन वे लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे। ब्लॉक मोहम्मदाबाद के गांव जल्लापुर निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ढीली है। इससे खेत में ट्रैक्टर ले जाने में समस्या होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि कुल 41 शिकायतें आईं जिनमें राजस्व विभाग की 25, पुलिस की पांच, विद्युत की तीन, विकास विभाग की दो व अन्य विभागों की छह शिकायतें रहीं।
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। गांव इमादपुर के निवासी हरनाथ सिंह ने चक मार्ग खुलवाने की मांग की। भाऊपुर चौरासी के निवासी भाई शर्मिला देवी ने पांचवीं बार जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। जटपुरा की निवासी सरोज देवी ने तीसरी बार प्रार्थना पर देकर चक मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। रेगापुर के नरेश ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की। एसडीएम ने सभी चकमार्ग से कब्जा हटवाने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम में कानूनगो, लेखपाल व सचिव रहेंगे। चकमार्गों की नाप कर मिट्टी डलवाने के निर्देश भी दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें