फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलई में चोरों ने चार घरों से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
महलई गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने एक ही गांव के चार घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी, जेवरात, कपड़े चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खानापूरी की। तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया हैै।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव महलई की मुन्नी देवी गुरुवार रात अपनी बेटी शिवानी के साथ मकान में सोई थीं। रात के वक्त चोरों ने उनके दूसरे मकान का ताला तोड़ दिया।
घर के बक्सों में रखी दो जोड़ी तोड़ियां, एक मटर माला, एक अंगूठी, एक पेटी, कुंडल समेत तीन हजार की नगदी और 10 नई साड़ियां चुरा लीं। सुबह में चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने एक लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया।
विज्ञापन

गांव के ही रामसेवक परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर पत्नी व पुत्रवधू के लगभग पांच लाख रुपये के जेवर, 20 कीमती साड़ियां, दो हजार रुपये चोरी कर लिए।
सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके अलावा चोरों ने महेश के घर में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़ा। उसमें भूसा भरा होने से लौट गए। इसके बाद चोर कामता प्रसाद के घर में घुसे।
घर में रखी स्टील की गोलक से 25 हजार रुपये, चार साड़ियां चुरा ले गए। सुबह उनके घर में 315 बोर का एक कारतूस भी पड़ा मिला। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पीड़ितों की तहरीर के बावजूद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

हल्का प्रभारी दरोगा सोमवीर सिंह ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। बाद में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें