फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटपुरा में नाला खोलने गए मजदूरों को महिलाओं ने खदेड़ा

विज्ञापन
गांव भटपुरा में खड़े पुलिस कर्मी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद में गांव भटपुरा में बुधवार को नाला खोलने गए मजदूरों को गांव की महिलाओं ने खदेड़ दिया। प्रधान की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस भी महिलाओं के विरोध के आगे लाचार नजर आए। तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद नाला खुलवाने का भरोसा जताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैरमपुर के मजरा गांव भटपुरा में जलभराव की शिकायत पर मंगलवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने नाले के ऊपर मकान देखकर नाराजगी जाहिर कर नाला खुलवाने का आदेश दिया था। बुधवार को ग्राम प्रधान अखिलेश मिश्रा मजदूरों को लेकर नाला खुलवाने पहुंचे। इस पर गांव की महिलाओं ने हंगामा कर विरोध जताया और मजदूरों को खदेड़ दिया।
इस पर प्रधान अखिलेश ने एसडीएम कायमंगज व एसओ को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार भूपाल सिंह व पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने तहसीलदार के सामने कहा कि यह उनकी पैतृक जमीन है। नाला यहां नहीं था।
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध को देखकर तहसीलदार व पुलिस के भी पसीने छूट गए। तीन घंटे तक तहसीलदार वहां खड़े रहे। बाद में एसओ को गांव के सोलह लोगों को पांबद करने के आदेश दिए। तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। बाद में जो अधिकारी आदेश देंगे उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें