नगरपालिका की जगह पर बनी बाउंड्रीवाल को मोहल्ले वालों ने गिरा दिया। इसको
लेकर विवाद की स्थिति बनने पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं
बाउंड्रीवाल तोड़ने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला
हाता मिंडू खां निवासी शंभूदयाल ने बाउंड्रीवाल बना कर उसमें लोहे का गेट
लगा लिया था। मोहल्ले के ही पप्पू, मंजू यादव, बाबूराम, सुखराम, हरीओम
बाल्मीकि समेत कई लोगों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की थी। मोहल्ले
वालों का कहना था कि जिस जगह
पर बाउंड्री बनाई गई वह नगरपालिका की है। यहां
आम रास्ता है। इसकी शिकायत वह लोग कई बार कर चुके हैं। अभी तक कोई
कार्रवाई नहीं की गई। इससे शंभूदयाल ने बाउंड्रीवाल बना कर उसमें गेट लगा
लिया। शुक्रवार को मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल को गिरा
दिया। घटना की जानकारी पर शंभूदयाल और इनके परिवार के लोग भी आ गए। इस पर
दोनों
पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी होने पर एसओ
सुनील यादव फोर्स के साथ पहुंचे। मामले को शांत कर वहां पर फोर्स को तैनात
कर दिया। इस दौरान एसओ ने नगरपालिका के ईओ को बुलाने के लिए पुलिस को भेज
दिया। वहीं शंभूदयाल ने पप्पू, मंजू यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाना
पुलिस को तहरीर दी।