मोहम्मदाबाद में थाना क्षेत्र के गांव बड़ेली निवासी योगेंद्र कुमार परिजनों के साथ बुधवार सुबह खेत पर था। घर में पत्नी सोनी (25) और तीन साल की बेटी गार्गी थी। साढ़े सात बजे घर पहुंचे दूध वाले ने कई आवाजें दीं, मगर कोई नहीं निकला।
वह घर के अंदर गया, तो सोनी बरामदे में पड़ी थी और उसके ऊपर पंखा (फर्राटा) गिरा हुआ था। वह चीखता हुआ बाहर आया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे योगेंद्र ने पंखे का प्लग निकाला और सोनी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।