फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की गहराई बढ़ाने का निर्देश, नक्सा देख खोजे चकरोड

विज्ञापन
कमालगंज क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में डीएम को नक्शा दिखाते राजस्व कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज में जिलाधिकारी ने बुधवार को हुसैनपुर नौखंडा गांव में फतेहगढ़ के कुटरा के पास से गए 2100 मीटर लंबे नाले में हुए मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की वर्तमान गहराई करीब डेढ़ मीटर और गहरा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने राजस्व व विकास विभाग के अधिकारियों के साथ मनरेगा से हुए कार्यों का जायजा लिया। राजस्व विभाग के रिकार्ड में गांव में वैसे तो 62 चक रोड हैं। लेकिन इनमें से कई मौके पर नहीं हैं। राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों ने नक्शा दिखाया तो 6 चक रोड और चिह्नित किए गए।
उन्हें कब्जा मुक्त कराकर मिट्टी कार्य कराने को कहा। चक मार्ग गाटा संख्या 175 से लगे 4 नंबरों को भी खाली कराने को कहा। मनरेगा के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश बीडीओ राजेश बघेल व एपीओ कुलदीप यादव को दिए। जिलाधिकारी ने पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें