lady alive by blood donate in farrukhabad
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथी खाना निवासी अंजुम काफी समय से पीलिया रोग से पीड़ित है। बीमारी का इलाज सही से न हो पाने से शरीर में बहुत कम खून बचा था। जिला जेल चौराहा स्थित अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रशांत श्रीवास्तव ने ब्ल़ड की जरूरत बताई।
गरीबी से टूट चुकी अंजुम के बारे में जब मुस्लिम महासभा को पता चला, तो नगर अध्यक्ष फरीद खान ने मानवता का धर्म निभाया। उन्होंने कानपुर मंडल अध्यक्ष फरियाब खान के साथ डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ब्लड बैंक में फरीद और फरियाब ने दो यूनिट ब्लड डोनेट कराया। अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर पीड़िता को आर्थिक सहयोग भी दिया। उनके साथ वार्ड अध्यक्ष आसिफ़ खान भी थे।