फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: क्रय केंद्र पर बारदाने की कमी से रुकी खरीद

Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-15 मंडी समिति में क्रय केंद्र के बाहर खड़ीं ट्रैक्टर ट्रालियां। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी समिति के खरीद केंद्र पर बारदाना न होने से बीते एक सप्ताह से खरीद ठप है। इससे किसान परेशान हैं। वहीं केंद्र प्रभारी का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बारदाना मंगवा लिया गया है। इससे अब खरीद फिर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी के अनुसार एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। अब तक 38 किसानों से 1,387.60 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 28 फरवरी तक 20,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। खरीद बंद होने से किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर धान लादकर वापस चले गए हैं।
बाजरा खरीद एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक होनी है। 16,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 150 किसानों से 5,001 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। वहीं मक्का का 2,500 क्विंटल लक्ष्य रखा गया है, जिसके मुकाबले 42 किसानों से अब तक 1,479 क्विंटल मक्का की खरीद हुई है।
विज्ञापन

खरीद केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारदाने की कमी अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि धान में नमी अधिक आ रही है, इस कारण कुछ किसानों का धान मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें