फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना अनुमति भोजपुरी कलाकार आम्रपाली ने की शूटिंग

Wed, 03 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 31आम्रपाली दुबे।
विज्ञापन
नवाबगंज। भोजपुरी फिल्म सरपंचिन की शूटिंग जिले में बिना अनुमति के शुरू कर दी गई। कलाकार आम्रपाली दुबे ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां मंगलवार को शूटिंग की।
विज्ञापन

उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन शूटिंग न देख पाने से मायूस रहे। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि शूटिंग के दौरान कोई घटना होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
करीब एक सप्ताह पहले भोजपुरी कलाकार आम्रपाली दुबे फिल्म सरपंचिन की शूटिंग के लिए जिले में आई थीं। मंगलवार को वे नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गांव नगला इंद्र निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह यादव के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी टीम के साथ भोजपुरी फिल्म सरपंचिन की शूटिंग शुरू की।
विज्ञापन

उधर, बताया गया कि शूटिंग की जिला प्रशासन ने कोई अनुमति भी नहीं दी है। फिल्म के प्रड्यूसर डॉ. जितेंद्र यादव के निजी सचिव आफाक ने बताया कि शूटिंग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि शूटिंग के लिए अनुमति ऑनलाइन मांगी गई है।
उन्होंने बवना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि शूटिंग के दौरान अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। इस वजह से शूटिंग की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें