फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसी बसों की कमी से आरामदायक सफर बना सपना

Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्थानीय डिपो में एसी बसों की कमी से भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए आरामदायक सफर सपना बन गया है। मात्र दो बसें होने की वजह से दिन के वक्त रूट पर कोई एसी बस नहीं जाती। शाम को एक घंटे के अंतराल में दोनों बसों को कौशांबी भेजा जाता है। एसी बसों के किराए में कटौती के चलते यात्री अधिक निकल रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के पास डेढ़ साल पहले चार एसी बसें थीं। मगर इस समय मात्र दो बसें ही हैं। इन दोनों बसों को विभाग दिल्ली रूट पर कौशांबी तक चला रहा है। यह बसें रात आठ और नौ बजे भेजी जाती हैं। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते लोग सामान्य बसों में यात्रा करने से बचते हैं, लेकिन एसी बसें न होने से लोग मजबूर हैं। दिन में दिल्ली के लिए एक भी एसी बस सेवा नहीं है।
हालांकि यहां से आगरा, कानपुर, बरेली ऐसे रूट हैं, जिन पर बड़ी संख्या में यात्री निकलते हैं। बावजूद इसके इन रूटों पर अन्य डिपो की एक-दो एसी बसें ही आती जाती हैं। सबसे अधिक दिल्ली रूट पर सवारियां निकलती हैं। वहां से लिए यदि दिन के वक्त एसी बस भेजी जाए, तो यात्रियों के साथ विभाग को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

निगम सर्दी के दौरान शुरू की छूट की योजना को अभी भी वापस नहीं लिया है। सामान्य दिनों में कौशांबी तक के एक यात्री का किराया 734 रुपये था, मगर अब 610 रुपये लिया जा रहा है। इससे सवारियां और अधिक निकल रही हैं। मगर बस न होने से आरामदायक सफर नहीं मिल पा रहा।
-
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि एसी बसों में दिल्ली के अलावा अन्य रूट पर यात्री नहीं मिल पाते। इस समय छूट होने पर लोड फैक्टर सामान्य चल रहा है। यदि पूरा किराया हो तो सवारियां मिलने में दिक्कत आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें