फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैस प्लांट में काम कर रहे मजदूर की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गैस प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने शव प्लांट गेट के बाहर रखकर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। विरोध में छह घंटे मजूदरों ने प्लांट पर काम बंद रखा। प्लांट प्रबंधक के आश्वासन पर परिजन शव हटाने पर राजी हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी जागेंद्र सिंह (36) ठेकेदार शरद राठौर के ठेके पर गैसिंगपुर स्थित गैस प्लांट पर मजूदरी करता था। शनिवार सुबह 5.30 बजे प्लांट पर काम करने के लिए गया था। सुबह सात बजे जागेंद्र के सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ में काम कर रहे दीपक व अंकित ने उसको जमीन से उठाकर लिटाया। जानकारी सुपरवाइजर व फ्लोर ऑफिसर सुभाष चंद्र शर्मा को दी। कोई सुनवाई न होने पर साथी मजदूर जागेंद्र को सकवाई स्थित झोलाछाप के यहां लेकर गए। उसने जागेंद्र को देखने से मना कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन जागेंद्र को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजन जागेंद्र का शव गैस प्लांट के गेट के बाहर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों ने प्लांट के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना के विरोध में मजदूरों ने छह घंटे काम बंद रखा। प्लांट के प्रबंधक किशोर बेहेरा ने बताया कि अधिकारियों से बात करके मुआवजा दिलाया जाएगा। ठेकेदार शरद राठौर ने बताया कि प्लांट तथा अपनी ओर से ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर परिजन मान गए। जागेंद्र की मौत से पत्नी सुनीता, पुत्र कृष्णा, दिव्यांशु, पुत्री दिव्या, परी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चचेरे भाई शुभम राठौर ने पुलिस ने घटना के संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन

गैस प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। जागेंद्र की तबीयत खराब होने पर उसको एंबुलेंस से समय से पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। आठ माह पहले भी एक मजदूर की सीढ़ी से गिरने से हदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। उसको भी समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें