फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोरियर कंपनी का डिलवरी ब्वॉय निकला स्मैक तस्कर का गुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने चखेड़ी से निर्भय तिवारी को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिंदकी कोतवाली के तेंदुली गांव का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि निर्भय तिवारी बिंदकी स्थित कोरियर कंपनी में काम करता है। आरोपी ने कबूला कि वह डिलीवरी ब्वॉय है। सामान की डिलीवरी करता है। उसे स्मैक रामू अलग-अलग स्थानों पर देता है। वह राह चलते ग्राहकों को बेचता था। उसे रामू के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं है। उसका रामू से फोन पर ही संपर्क होता है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि रामू की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ में स्मैक तस्कर रामू के होने का पता चला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें