फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 माह से वेतन न मिलने पर लैब टेक्नीशियन ने जान देने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्थानीय सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन ने 21 माह से वेतन न मिलने पर सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे चिकित्साधिकारी ने दरवाजा तुड़वाकर टेक्नीशियन को फंदे से उतरवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस लैब टेक्नीशियन को अपने साथ थाने पर ले गई।
विज्ञापन

जिला जौनपुर के थाना सुजानगंज गांव उम्मरपुर (वर्तमान पता मोहल्ला मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज) निवासी अरविंद कुमार नवाबगंज सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। इससे पहले वह बरौन सीएचसी में नौ माह तक तैनात रहा है। 21 महीनों से लैब टेक्नीशियन को वेतन नहीं मिला है। वह वेतन को लेकर सीएमओ कार्यालय के एकाउंट शाखा के चक्कर काट रहा था। लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही थी। सीएमओ से भी वह गुहार लगा चुका है। शनिवार को तंग आकर अरविंद ने सीएचसी परिसर में बने सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने अरविंद के फांसी लगाने की जानकारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित शाक्य को दी। जानकारी पर पहुंचे डॉ. सुमित ने दरवाजा तुड़वाकर फंदे पर लटक रहे अरविंद को उतारा और उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस अरविंद को थाने ले गई है। पुलिस को अरविंद ने बताया कि परिवार के लोग परेशान हैं। उसको 21 महीने से वेतन नहीं मिला है। चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित शाक्य ने बताया कि हर महीने वेतन बिल बनाकर भेजा जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिलने से वह परेशान चल रहा था। सीएमओ कार्यालय के वेतन लिपिक सर्वेश ने बताया कि ट्रेजरी से आपत्ति लगने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पहले की तैनाती में वह ड्यूटी से गायब रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर प्रयास कर वेतन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें