नवाबगंज ब्लाक का निरीक्षण करती सीडीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज सीएचसी में बनेगा एल-2 अस्पताल
नवाबगंज। जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नवाबगंज सीएचसी में 100 बेड का एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी है। रविवार को सीडीओ ने सीएमओ के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर एक सप्ताह में तैयारी करने के निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए जिले के अस्पतालों में बेड बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। फतेहगढ़ सीएचसी में 75 बेड का एल-2 अस्पताल संचालित होने के साथ बरौन सीएचसी को भी एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी है।
मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने एल-2 अस्पताल की बेड संख्या बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह में अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल पर संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर आकस्मिक परिस्थिति में सीएचसी नवाबगंज का उपयोग किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी वंदना सिंह मौजूद रहीं। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय में हो रहे नामांकन कार्य का निरीक्षण किया।