फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 कुंडीय महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

Sun, 27 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शोभायात्रा में सिर पर कलश लेकर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोक जागरण जन सम्मेलन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने शहर के मुख्यमार्गाें से कलश यात्रा निकाली। रविवार की सुबह नेकपुर स्थित मैदान पर देव पूजन, कलश पूजन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा आवास विकास तिराहा, लालगेट, घुमना, साहबगंज चौराहा और लकूला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यात्रा की जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मां गायत्री के अलावा अन्य आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन


शोभायात्रा के आगे सेना की ड्रेस में स्कूली बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को यज्ञ स्थल पर आचार्यों ने संगीतमय प्रवचन दिए। गोविंद सिंह ने बताया कि देश में प्राकृतिक आपदाओं व राष्ट्रगत विभीषिकाओं के समाधान के लिए जन सम्मेलन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

चार दिवसीय आयोजन में सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञायोग के साथ महायज्ञ होगा। इन्होंने बताया कि 30 नवंबर को समापन पर नामकरण,  विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, दीक्षा व विवाह संस्कार करवाएं जाएंगे। इस मौके पर शिव कुमार चौरसिया, अखिलेश मुरारी पांडेय, सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक द्विवेदी, शिवाशंकर मिश्रा, जयवीर सहाय सक्सेना, पूनम, गायत्री, सलोचना, भगवती देवी, मंजू, मनोरमा, विनीता और शकुंतला देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें