फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान की रिपोर्ट पॉजटिव आने से कोतवाली सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान की रिपोर्ट पाॅिजटिव आने से कोतवाली सील
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गले में दिक्कत होने पर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने वाले कोतवाली के दीवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। कोतवाली सील कर सैनिटाइज कराई गई। सभी कर्मियों के नमूने लिए जाएंगे। कर्मचारियों में दहशत है।
शहर कोतवाली के दीवान को 21 जून को गले में दिक्कत शुरू हुई थी। उन्हें शाम पांच बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में उनका सैंपल लिया गया। सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में दीवान कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया। दीवान का काम ऐसा था कि वे हर किसी के संपर्क में बने रहते थे। दीवान के संपर्क में सभी चौकी प्रभारी भी आते थे। दीवान खुद भी नखास चौकी में कमरा लेकर रहते थे।
एसपी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि कोतवाली के सभी कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे। इन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। कोतवाली का संचालन पड़ोसी थाने से किया जाएगा।
कोरोना को मात देकर युवक अस्पताल से डिस्चार्ज
फर्रुखाबाद। कायमगंज के मोहल्ला पाठक कालोनी निवासी संक्रमित युवक एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन से मंगलवार को डिस्चार्ज हो गया। उसकी दोबारा कराई गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे जनपद के कोरोना पॉजिटिव कुल 112 मामलों में 57 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 56 केस अभी एक्टिव हैं। दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो चुकी है।
कमरा खाली कराने को लेकर सीएमएस से नोकझोंक
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के सीएमएस डा. एसपी सिंह ने ओपीडी के इंजेक्शन रूम को खाली करने के निर्देश दिए। इसकी शिकायत डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन से की गई। संगठन के मंत्री जितेंद्र सिंह अन्य साथियों के साथ मंगलवार को सीएमएस के कमरे में गए और इंजेक्शन रूम खाली करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर सीएमएस और संगठन के लोगों में नोकझोंक हो गई। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद सीएमएस ने कमरा न खाली कराने का आश्वासन दिया। तब संगठन के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें