फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Sat, 06 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
police
विज्ञापन
अश्लील वीडियो क्लिप के आरोप में पकड़े गए दुकानदार ने प्रभारी कोतवाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित सुतहट्टी व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बैठक कर प्रभारी कोतवाल को निलंबित करने की मांग उठाई। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है।
विज्ञापन



शहर में अश्लील वीडियो क्लिप मोबाइल पर लोड करने की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई थी। इस सूचना पर फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात कई वीडियो क्लिप की दुकानों पर छापेमारी कर दुकानदारों को हिरासत में लिया था। शहर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल संजीव राठौर ने मोहल्ला सुतहट्टी निवासी ताज मोहम्मद को हिरासत में लेकर लैपटॉप कब्जे में ले लिया था।

दुकानदार के पकड़े जाने की सूचना पर अन्य दुकानदार उसे छुड़ाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि प्रभारी कोतवाल ने दुकानदार को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर दी। न देने पर दुकानदार के खिलाफ अश्लील वीडियो क्लिप लोड करने का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। दुकानदार को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की सूचना पर शुक्रवार को सुतहट्टी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपात बैठक की।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का कहना था कि सुविधा शुल्क न देने पर दुकानदार का चालान कर दिया गया। दुकानदार के लैपटॉप में कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आफताब अंसारी का आरोप है कि चार अन्य दुकानदारों को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया। कोषाध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रभारी कोतवाल ने साफ-साफ कहा था कि पैसों को ऊपर तक देना होता है।

प्रभारी कोतवाल ने एसपी को भी गुमराह किया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर प्रभारी कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह लोग 12 अगस्त को मशाल जुलूस और 13 अगस्त को बाजार बंदी कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष इकलाख खां, नदीम खां, हासिम, तहसीन अंसारी और राहुल आदि मौजूद रहे।


प्रभारी कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुविधाशुल्क मांगने का जो आरोप लगा रहे हैं। वह गलत है। दुकानदार के लैपटाप में अश्लील वीडियो क्लिपें मिली थीं। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दे गई थी। पकड़ा गया दुकानदार व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी का परिचित है। इसलिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें