राज्य पोषण मिशन योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को
नवोदय विद्यालय रोहिला सभागार में हुआ। कार्यक्रम में प्रधान, कोटेदार,
आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुओं ने भाग लिया। इस दौरान कोटेदारों
की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर
कोटेदारों का अगले महीने राशन उठान रोका जाएगा।
कार्यशाला में
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने प्रधानों और कोटेदारों से हाथ उठवाकर उपस्थिति
ली। उपस्थिति कम देख उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि प्रधान और कोटेदार इस
योजना में सहयोग करें। कहा कि जो कोटेदार नहीं आए हैं उनका अगले माह का
राशन उठान रोका जाएगा। कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सभी लोग मिल कर
कार्य करें। फर्रुखाबाद उन पांच जिलों में शामिल, जहां बेटियों का अनुपात
बेटों से कम है। कहा कि जिले में 31 बच्चे ऐसे दर्ज हैं, जिनकी मां की
मृत्यु हो
चुकी हैं। ऐसे बच्चों का आशा विशेष ध्यान रखें। सीएमओ डा. राकेश
कुमार ने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाएं।
पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने सभी को कुपोषण को दूर करने का संकल्प दिलाया।
इस
अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह,
सीडीपीओ नीलम कुशवाह, खंड विकास
अधिकारी छोटेलाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी
डा. प्रशांत श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुरेंद्र राठौर के अलावा प्रधान
पुष्पेंद्र लोधी, हरनाथ सिंह, नसीर खां, गंगाप्रसाद राजपूत, सुरेशचंद्र
पाल, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, मुनेश्वर सिंह राठौर, गुड्डू यादव, अहिबरन
कठेरिया, प्रकाशचंद्र और रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।