फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार का खेल, अभिनेत्रियों के नाम बने अंत्योदय राशन कार्ड

Mon, 29 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी को कोटे से राशन मिलता है। अभिनेत्रियों के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिए गए। गेहूं, चावल लेने के लिए ही हर महीने कोटे के चक्कर लगाती है। कोटेदार इस खेल की ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन


उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कायमगंज तहसील की ग्राम सभा साहबगंज के ग्रामीणों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के अंत्योदय राशन कार्ड जारी हुए हैं। इसमें कोटेदार ने फर्जीवाड़ा किया है। खाद्यान्न का गोलमाल किए जाने के लिए कोटेदार ने अंत्योदय राशन कार्ड की सूची में फिल्मी सितारे जैकलीन, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी के नाम शामिल कर दिए है। यह नाम जानबूझ कर सूची में अंकित किए गए है। ताकि गरीबोें को दिए जाने वाले खाद्यान्न में घपला किया जा सके। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या 40 दिखाई गई है।

इसमें से 12 नाम फर्जी शामिल है। इनको प्रत्येक माह कोटेदार अनाज भी वितरण कर देता है। ग्रामीण पुष्पेन्द्र, सुशील, श्याम सिंह, रामू ने इस मामले की डीएम से जांच कराए जाने की मांग की है। ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें