फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि का ज्ञान न्याय पथ पर करता है अग्रसर : न्यायमूर्ति शेखर कुमार

Tue, 07 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-31,मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में पुस्तक विमोचन करते उच्च न्यायालय न्यायाधीश शेखर कुमार,
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ की स्थापना के 110 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस मौके पर सोमवार को मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर में पुस्तक विमोचन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि विधि का ज्ञान समाज को न्याय पथ पर अग्रसर करता है।
कार्यक्रम में शेखर कुमार ने ‘विधि प्रहरी’ व ‘द लीगल डाइमेंशन्स ऑफ साइबर स्टॉकिंग इन इंडिया’ पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी मजबूत हो सकती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से न्याय पहुंचे।
अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव ने कहा कि ‘विधि प्रहरी’ पुस्तक अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। डीन डाॅ. राजपाल सिंह ने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और धार्मिक ग्रंथों से भी निरंतर प्रेरणा लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद :



हाथरस के जिला न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय, जिला जज फर्रुखाबाद नीरज कुमार, पूर्व जिला जज सर्वेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी घनश्याम शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह, डॉ. अम्बरीश कुमार बाथम, डाॅ. ललित यादव, डाॅ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. शैली बब्बर, विधि प्रहरी के प्रधान संपादक जवाहर सिंह गंगवार, डॉ. राजकुमार सिंह, मुन्ना यादव, सूर्यप्रताप सिंह, शिवम मोहन कटियार, सुरेंद्र सिंह राणा, राजीव बाजपेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें