फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गोशाला में बंद किए अन्ना पशु

विज्ञापन
अन्ना मवेशियों को खदेड़ते माधौपुर के ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्राम सभा माधौपुर में अन्ना पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने टोकाघाट स्थित श्री गौरक्षिणी महासभा गोशाला में अन्ना गोवंशों को घेरकर बंद कर दिया। उन्होंने गोशाला के बाहर प्रदर्शन भी किया। जानकारी पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



माधौपुर गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेतों में घुसे अन्ना पशुओं को घेरकर टोकाघाट स्थित गोशाला ले गए। गोशाला में मौजूद लोगों ने अन्ना पशुओं को बंद करने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने गोशाला के बाहर प्रदर्शन करते हुए गोशाला में जबरन अन्ना जानवरों को बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि एक-दो माह से अन्ना पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन लोगों को रात-रातभर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। किसान मोनू ने कहा कि अब तक अन्ना पशु करीब 150 बीघा फसल बर्बाद कर चुके हैं। रणधीर, जितेंद्र और अवनीश ने बताया कि  जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अन्ना जानवरों को पकड़वाया जाएगा। बताते हैं कि करीब 65 जानवर गोशाला में बंद किए गए हैं। इस दौरान चरन सिंह यादव, अवनीश यादव, श्यामू, मुनीश, छोटू, आजाद कुमार, रामू, पप्पू यादव, किशन पाल, शिवनंदन, विपिन कुमार और अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें