फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से खेत जोत रहे ग्रामीण के पेट में लगी गोली, हुई आर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। ट्रैक्टर से खेत जोत रहे ग्रामीण के पेट में गोली लग गई। उसे शहर के नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो सेना की बट पर फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा था। वहीं से हुई फायरिंग में गोली लगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी शिवरतन रविवार को ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। शाम को अचानक उसके पेट में गोली लग गई जो आरपार हो गई। शिवरतन के चीखने पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे गांव लाए। गांव से परिजन शिवरतन को शहर के नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। घटना की जानकारी पर दरोगा डोरी लाल ने अस्पताल जाकर पूरे मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि शिवरतन के पेट के बायीं ओर गोली लगकर आर पार हो गई। उसकी हालत ठीक है। सेना की बट पर फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। गोली वहीं से आ सकती है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें