फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों का हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33
विज्ञापन

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों का विवाद कोतवाली पहुंचा
गद्दीनशीन किन्नर की शान में गुस्ताखी करने पर किया सामाजिक बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। कंपिल व कायमगंज क्षेत्र के किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे का विवाद कोतवाली पहुंच गया। इस पर सीओ राजवीर सिंह गौर ने कंपिल एसओ को सूचना देकर वहां के किन्नरों को बुलवाया। यहां समझौते के लिए बातचीत हुई तो शमसाबाद की गद्दीनशीन मौसमी बाई के खिलाफ कंपिल के एक किन्नर ने कुछ कह दिया। इससे भड़के किन्नरों ने कोतवाली के गेट पर खड़े होकर कंपिल के किन्नरों का सामाजिक बहिष्कार (समाज में हुक्का पानी बंद करने का एलान) कर दिया। बाद में कंपिल पुलिस उन्हें सुरक्षा के साथ ले गई।
क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी रामकली किन्नर आसपास के सभी किन्नरों का उस्ताद था। उसकी 15 दिन पहले मौत हो गई। उसके साथ रहने वाले चेले शेरनी व अंजलि गांव मंझोला में रहते हैं। रामकली के साथ रहने वाला किन्नर आँचल कंपिल के निजाकत के संपर्क में आ गया। आँचल कायमगंज में भी नेग वसूलता था। इस पर शेरनी व अंजलि ने एतराज किया। इस पर शनिवार शाम निजाकत व आँचल साथियों के साथ गांव मंझोला में शेरनी के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने शेरनी को धमकी दी। रात में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस के प्रयास पर भी मामला निपट नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह शेरनी व अंजलि के समर्थन में कमालगंज क्षेत्र पूर्व चेयरमैन बिजली, शमसाबाद गद्दीनशीन मौसमी बाई, जयपुर गद्दीनशीन हिना बाई समेत 22-24 किन्नर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय के सामने मामला रखा। इस पर सीओ राजवीर सिंह गौर ने एसओ कंपिल देवेंद्र गंगवार के माध्यम से निजाकत व आँचल को कोतवाली कायमगंज बुलवाया। सीओ की मौजूदगी में समझौता वार्ता होती रही, लेकिन मामला निपट नहीं सका। काफी देर तक इंस्पेक्टर दोनों पक्षों को समझाते रहे। तभी एक किन्नर ने मौसमी बाई की शान में गुस्ताखी कर दी। इस पर किन्नर बिगड़ गए और जोर-जोर से ताली पीटने लगे। बाद में सभी किन्नर चेंबर से निकलकर गेट पर आ गए। वहां पर मौसमी बाई ने कंपिल के किन्नरों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। कंपिल के किन्नरों को कंपिल पुलिस सुरक्षा के साथ ले गई। बताया गया कि सामाजिक बहिष्कार करने के बाद दोबारा समाज में शामिल करने के लिए दंड रखा जाता है। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया दोनों पक्षों का मामला निपट गया है। सामाजिक बहिष्कार करना उनके समाज का मामला है। कोई किसी के क्षेत्र में जबरदस्ती हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें