फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में देरी पर तत्कालीन इंस्पेक्टर व दरोगा पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की विवेचना में हीलाहवाली करने में तत्कालीन इंस्पेक्टर व दरोगा पर कार्रवाई होगी। पीड़ित की शिकायत पर आईजी जोन ने एसपी को कार्रवाई कर 15 दिन में अवगत कराने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर वर्तमान में कानपुर के थाना रेल बाजार में तैनात है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के मामले में गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना तत्कालीन दरोगा शीलेश गौतम कर रहे थे। उस दौरान कोतवाली में इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी तैनात थे। पीड़ित ने आईजी जोन से विवेचना में देरी व आरोपियों को लाभ पहुंचाने की शिकायत की थी। आईजी ने जांच करवाई। इसमें विवेचना लंबित रखने का मामला पाया गया। इस पर उन्होंने एसपी डॉ अनिल मिश्रा को पत्र भेजकर इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी व दरोगा शीलेश गौतम पर विभागीय कार्रवाई कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने को कहा है। दधिबल तिवारी वर्तमान में कानपुर के रेल बाजार थाने में तैनात हैं और बिकरू कांड की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें