फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों पर मच्छरों की मार

Wed, 21 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतपेटियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का डेरा आम के बाग में है। मच्छरों के चलते इन्हें बीमारी का भय सताने लगा है। कर्मचारियों के लिए लेटने बैठने और न ही खाने की कोई व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को खुद आसपास की घास को काटकर बैठने और आने जाने की रास्ता बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन


 
आदर्श इंटर कालेज पितौरा में पंचायत चुनाव की मतपेटिकाओं का स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतपेटिकाओं की सुरक्षा में पीएसी के अलावा दो दावेदारों की शिकायत पर सोमवार को डीएम और एसपी ने अतिरिक्त  पांच सशस्त्र जवानों को पुलिस लाइन से रखवाली के लिए तैनात कर दिया था।


इन पुलिसकर्मियों के लिए कालेज के पीछे आम के बाग में टेंट लगाकर रुकने की व्यवस्था की गई।

 
टेंट ठेकेदार ने एक बल्ब, एक पंखा और सिपाहियों के लेटने बैठने के लिए शादी बारातों में खाना खाने वाली मेजें डालकर उन पर दरी बिछा दीं। बाग में लगे टेंट में मच्छरों की भरमार के बीच इन कर्मचारियों को रात दिन जाग कर मतपेटिकाओं की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



कर्मचारी किसी अनहोनी के भय से कम और मच्छरों के भय से  जाग कर अपने शरीर की निगरानी कर रहे हैं।

 
कर्मचारियों के खाने को कोतवाली के मैस में व्यवस्था की गई है। सुबह शाम एक कर्मचारी कोतवाली से खाना लेकर आता है । इन कर्मचारियों का कहना है यदि उनकी डयूटी कालेज की छत पर लगा दी जाती तो वह सुरक्षित और आसानी से निगरानी भी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें