फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Sun, 12 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, बाइक की चपेट में आकर महिला जख्मी हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव सातनपुर निवासी सुरेश कुमार 7 अप्रैल को सेंट्रल जेल चौराहा स्थित कोटे पर गया था। वह सड़क पार करने लगा। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया था। परिजनों ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे अवनीश और अतुल का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में कोतवाली कायमगंज के गांव चिलांका निवासी ऊषादेवी पत्नी रामविलास रविवार को अपनी रिश्तेदारी में थाना नवाबगंज के गांव मंझना में लालमन के यहां जा रही थीं। हजियांपुर चौराहा से वह पैदल जा रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।

बाइक चालक मुकेश कुमार निवासी गोविंदपुरा थाना शमसाबाद भी घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जा पहुंचे। उधर, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव माडल शंकरपुर निवासी हीरालाल बीती रात सड़क हादसे में घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद परिजन उसे लेकर चले गए। उधर, थाना कंपिल के गांव मिस्तनी निवासी जयपाल सिंह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। मामले की सूचना पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अन्य मामले में जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव शेरामऊ निवासी रामकृपाल हादसे में घायल हो गए। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वह भी अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें