फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 35 साल से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी नन्हें उर्फ नन्हा। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब 35 साल से फरार आरोपी नन्हे उर्फ नसीम को अचरा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था।
विज्ञापन

नौ मार्च 1991 को नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी उजागर ने पत्नी हसीना के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद हसीना को बरामद कर 18 जून 1991 को 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इनमें गांव छतरई निवासी नन्हे उर्फ नसीम जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था।
लगातार न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ 28 अक्तूबर 2022 को स्थायी वारंट जारी किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी शिवकुमार को आरोपी के दिल्ली में नाम बदलकर रहने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमानत के बाद वह दिल्ली चला गया था। वहां उसने अपना नाम नन्हा कर लिया और मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें