Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद और नवाबगंज थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद गांव नगला बीच निवासी धन सिंह ने बताया कि बक्से में रखी दो अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पेंडल और एक जोड़ी तोड़िया चोर निकाल ले गए। घटना के दौरान परिवार के लोग घर में सोते रहे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुत्र अवनीश ने यूपी 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। इसके अलावा नवाबगंज समैचीपुर गांव में दो घरों में की चोरी हो गई। एक घर से 12 लाख के नकदी व जेवर और दूसरे घर से 1,50,000 रुपये व सामान चोरी हो गया।